Tuesday, 03 November 202603:20:58 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

डीएम ने अधिकारियों के साथ गांव का भ्रमण कर लिया जायजा।

February 9, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। 11 फरवरी को आयोजित होने वाले संगज्यू – 2024 कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट के ठांटा गांव में रात्रि विश्राम को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री धामी 11 फरवरी को लोहाघाट के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने ठांटा गांव में मुख्यमंत्री के 10 फरवरी को रात्रि विश्राम के लिए गांव का संयुक्त निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने जीआईसी किमतोली में बनाए जा रहे हैलीपैड स्थल का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समय पर हैलीपैड तैयार करते हुए मानकों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हैलीपैड से गांव तक जाने वाले सड़क मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग में लोनिवि से अतिरिक्त मशीनें लगाकर कार्य को समय से पूरा करने को भी कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम ठांटा का निरीक्षण मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रात्रि चौपाल और रात्रि आवास व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने माउंट क्राउन होम स्टे का निरीक्षण किया, जहां धामी का रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, एसडीएम रिंकू बिष्ट, लोनिवि के अधिशासी अभियंता संजय चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन पंत, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!