Wednesday, 04 November 202605:26:02 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

लोहाघाट में मुख्यमंत्री करेंगे पहाड़ों से निकली पहाड़ों की कहानियाँ पुस्तक का विमोचन

February 10, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट दौरे में आ रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहाघाट के ग्राम पाटन पाटनी निवासी और वर्तमान में जिलाधिकारी कार्यालय चम्पावत में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत भगवत प्रसाद पाण्डेय की पुस्तक पहाड़ों से निकली पहाड़ों की कहानियाँ पुस्तक का विमोचन रामलीला मैदान लोहाघाट में करेंगे।
मालूम हो कि भगवत प्रसाद पाण्डेय वर्ष 1987 से हिंदी साहित्य के साथ ही कुमाऊनी बोली में लेखन की हर विधा में रचना कर रहे हैं। उनकी रचनाओं को बाल पत्रिकाओं के अलावा देश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में व्यापक स्थान मिलता रहा है।
अब तक उनकी शताधिक कहानी, कविताएं, व्यग्य, आलेख प्रकाशित हो चुके हैं। उनकी रुचि बालसाहित्य में अधिक रही है।
इसके साथ ही समय समय पर समसामयिक मुद्दों पर लिखने वाले भगवत पाण्डे की रविवार को विमोचन होने वाली कहानी संग्रह में 31 कहानियों का रोचक संग्रह है। वहीं पुस्तक में कहानियों के सभी चित्र उनके द्वारा स्वयं बनाये गए हैं।इसे ‘न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन, नई दिल्ली’ ने प्रकाशित किया है।
यह पुस्तक प्रसिद्ध ऑनलाइन एप्लिकेशन अमेजन पर भी उपलब्ध है। इसके साथ ही यह पुस्तक नई दिल्ली में हो आज से शुरू हो रहे विश्व पुस्तक मेला-2024 में भी प्रदर्शित है।
रविवार को होने वाली उनके पुस्तक विमोचन के लिए चम्पावत के ज़िला अधिकारी नवनीत पांडेय,
अपर ज़िलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी लोहाघाट रिंकु बिष्ट,ज़िला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी, भाजपा ज़िला अध्यक्ष निर्मल माहरा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,राजस्व विभाग से जुड़े हुए अधिकारी कर्मचारियों ,क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों आदि ने शुभकामनाएँ दी है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!