Tuesday, 03 November 202603:32:32 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

आइओसी के अधिकारी द्वारा किया गया घटनास्थल का निरीक्षण।

January 10, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। नगर के सर्वाधिक भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में विगत 4 जनवरी को दिन में गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण मिठाई की दुकान व बोहरा कलर लैब को हुए नुकसान का इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के फील्ड अधिकारी दीपक राणा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली ।इस अवसर पर स्थानीय इंडेन गैस एजेंसी के प्रभारी गोविंद आर्यभी मौजूद थे ।पीड़ित चंद्रास्वीट के मालिक पांडे ने बताया कि घटना के दिन ही उन्होंने नया कमर्शियल सिलेंडर गैस एजेंसी से मंगाया था जिसको जलाने के बाद ही उसमें आग लग गई जिससे लगभग 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है ।निरीक्षण में गैस सिलेंडर रेगुलेटर आदि आई ओ सीके ही पाए गए दुकान व मिठाई बनाने की जगह में बकायदा अग्निशमन यंत्र लगाए गए थे मिठाई बनाने के कक्ष के सामने बोरा कलर लैब थी जिससे सर्वाधिक नुकसान हुआ है जबकि सिलेंडर फटने के कारण भवन को भी नुकसान पहुंचा है क्षेत्रीय अधिकारी श्री राणा कहना था कि आइओसी की एक और टीम यहां आकर सर्वे करेगी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!