Tuesday, 03 November 202604:43:20 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित की गई डॉ सुमन पांडे।

January 10, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। राजकीय पीजी कॉलेज की प्रवक्ता ,राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला समन्वयक एवं पूर्व एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ सुमन पांडे को देहरादून में आयोजित समारोह में पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।डॉक्टर पांडे को कोविड-19 के दौरान मास्क बनाकर उनका निशुल्क वितरण करने, गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन खिलाने, बेसहारा एवं प्राणियों के जीवन को बचाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है ।डॉक्टर पांडे के देहरादून से यहां लौटने पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उनका स्वागत किया गया ।प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने डॉक्टर पांडे को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने समय-समय पर अपने उल्लेखनीय कार्यों से पीजी कॉलेज को गौरवान्वित किया है ।इस अवसर पर डॉ अपराजिता ,डॉ अनीता सिंह ,डॉक्टर लता कैडा, डॉ. कमलेश सकटा ,बी. ए.ड. विभागाध्यक्ष डॉ एके द्विवेदी ,थाना प्रभारी मनीष खत्री ,चंद्रा जोशी, हेमा पांडे ,मीना पंत ने डॉ. पांडे को बधाई दी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!