Sunday, 08 November 202603:05:49 AM
Advertisement
Advertisement
लोहाघाट

शिवानी व पीयूष के प्रोजेक्ट इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित ।

January 16, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook
लोहाघाट–जूनियर हाईस्कूल फोर्ती के दो छात्र /छात्राओं के विज्ञान प्रोजेक्ट/ मॉडल इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित हुए है। विद्यालय प्रधानाध्यापक व मागदर्शक शिक्षक लक्ष्मण सिंह मेहता ने बताया कि कक्षा 8 की छात्रा शिवानी शर्मा तथा कक्षा7 के छात्र पीयूष पुनेठा के प्रोजेक्ट का इंस्पायर अवार्ड हेतु चयन हुआ है। श्री मेहता के अनुसार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार से एस0 सी0 ई0 आर0 टी0 उत्तराखण्ड के मार्फत बच्चों को दस-दस हजार रुपया मिलेगा। प्रोजेक्ट निर्माण कर ये बच्चे फरवरी में आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। शिवानी ने हैंड राइटिंग पेन तथा पीयूष ने पानी की बचत के लिए वाटर टैंक अलार्म पर प्रोजेक्ट निर्माण किया है।
जिला विज्ञान समन्वयक प्राथमिक शिक्षा नरेश जोशी ने बताया कि इस वर्ष जनपद में उच्च प्राथमिक विद्यालयों का इंस्पायर अवार्ड्स योजना में प्रदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय के बच्चों की उपलब्धि पर विद्यालय प्रवन्ध समिति फोर्ती अध्यक्ष हेमा उपाध्याय, ग्राम प्रधान विमला पुनेठा, प्रवन्ध समिति सदस्य हेमलता शर्मा, ललिता देवी, उमेश पुनेठा, बबिता बगौली, स0 अ0 सुमन चन्द्र राय, यामिनी जोशी, बी एड प्रशिक्षु मोहित पुनेठा, सुनीता पुनेठा, तनुजा उपाध्याय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।
फ़ोटो= इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित शि
WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!