Saturday, 14 November 202607:09:11 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

टनकपुर के रोमित ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया 390वां स्थान, किसी कोचिंग के बगैर तीसरे प्रयास में मिली कामयाबी।

April 17, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

टनकपुर उप जिला अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट महेश भट्ट और माया भट्ट के बेटे रोमित भट्ट ने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है। देश के इस सबसे कठिन इम्तिहान में उन्हें 390वां स्थान मिला है। यूपीएससी ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम जारी किया। 180 आईएएस और 200 आईपीएस अधिकारियों सहित कुल 1016 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। रोमित भट्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध खालसा डिग्री कॉलेज दिल्ली से इतिहास ऑनर्स किया है। शुरुआती पढ़ाई चम्पावत के एबीसी अल्मा मैटर स्कूल और सेंट फ्रांसिस से हुई है। बगैर किसी कोचिंग के उन्होंने यह परीक्षा पास की है। रोमित की बहन गरिमा भट्ट कृषि वानिकी से एमएससी करने के बाद आईएएस की परीक्षा की तैयारी कर रही है। रोमित की इस कामयाबी पर सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, टनकपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी, डॉ. एलएम रखोलिया, डॉ. वीके जोशी, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, लोहाघाट अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट मुकुल राय, किरण राय, विष्णुगिरी गोस्वामी, सुरेश पाटनी, सतीश पांडेय, एबीसी अल्मा मैटर स्कूल के प्रबंधक एडवोकेट मदन सिंह महर आदि ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!