Thursday, 19 November 202612:45:28 PM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का किया गया भाव पूर् स्मरण। रीठा साहिब में निकाली गई प्रभातफेरी

April 15, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। रीठा साहिब में कुमाऊं केसरी खुशीराम शिल्पकार सुधारने सभा के तत्वधान में प्रभात फेरी निकाली गई। सभा के अध्यक्ष पंडित मनीराम के नेतृत्व में निकाली गई प्रभात फेरी में घाटी क्षेत्र के कई गांव के लोग शामिल हुए। बाद में डॉक्टर अंबेडकर के चित्र का अनावरण कर उनके संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि महेश राम एवं विशिष्ट अतिथि सरदार सिंह बोरा, पंडित मनीराम, भगवान सिंह परवाल, प्रेम राम, जीतराम, नवीन राम, ग्राम प्रधान पूजा, सुभाष कुमार ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा डॉक्टर अंबेडकर ऐसे महान व्यक्ति थे जिन्होंने जीवनपर्यंत सामाजिक बुराइयों के खिलाफ संघर्ष कर ऐसे दबे कुचले लोगों को उभारने का लगातार प्रयास किया।
राजकीय पीजी कॉलेज मैं भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी के संयोजन में छात्रों की गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें सभी वक्ताओं ने सामाजिक समरसता पर जोरदिया। इससे पूर्व भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यसतीश चंद्र पांडे दीपक ओली, बलवंत गिरी, विनोद बघौली आदि ने डॉक्टर अंबेडकर की मूर्ति मैं माल्यार्पण कर सामाजिक विकृतियों को दूर करने का संकल्प लिया। कॉलेज में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉक्टर कमलेश सक्टा एवं दिनेश राम के संयोजन में डॉक्टर अंबेडकर के जीवन पर आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। अमित तिवारी ने पहला संजय बिष्ट ने दूसरा तथा ललित पांडे एवं मनोज पांडे तीसरे स्थान में रहे। प्राचार्य प्रोफेसर संगीता गुप्ता ने पुरस्कृत कर प्रतियोगियों को सम्मानित किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भागीरथ अध्यक्षता एवं नवीन जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉक्टर अंबेडकर के चित्र मैं माल्यार्पण किया गया इस अवसर पर कैलाश मेहरा भोपाल कनौजिया जावेद यार खान तथा भास्कर जोशी ने अपने विचार रखे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!