Tuesday, 17 November 202611:15:05 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

महिला वन दरोगा से छेड़छाड़ के आरोप में रेंजर निलंबित।

April 6, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

रामनगर ;नैनीताल। नैनीताल के रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में तैनात महिला वन दरोगा से छेड़छाड़ करने के आरोप में रेंजर अजय कुमार ध्यानी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) अनूप मलिक की ओर से की गई है। निलंबन के दौरान रेंजर कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडौन के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।29 मार्च को ढेला रेंज में तैनात महिला वन दरोगा ने आरोप लगाया था कि ढेला रेंजर अजय कुमार ध्यानी ने नशे की हालत में उनके साथ अभद्रता करते हुए अश्लील हरकतें कीं। महिला वन दरोगा ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की थी। प्रखंड वन संरक्षक (हॉफ) ने अपने आदेश में कहा कि जांच पूरी होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सीटीआर निदेशक डॉ. धीरज पांडेय ने बताया है कि यह गंभीर प्रकरण है, जिसकी जांच कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की आंतरिक परिवाद समिति की ओर से की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आए तथ्यों और समिति की संस्तुति के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!