
लोहाघाट । प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश गौतम की अध्यक्षता और गाइडेंस एवं काउंसलिंग प्रभारी प्रकाश चंद्र उपाध्याय के संचालन में राजकीय इंटर कॉलेज बापरू में अध्ययनरत कक्षा 10 और 12 के छात्र-छात्राओं हेतु गाइडेंस एवं काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी उपाध्याय ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के कैरियर विकल्पों के बारे में जानकारी देने के साथ ही रामनगर बोर्ड द्वारा बदले गए परीक्षा पैटर्न को ध्यान में रखते हुए बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी हेतु महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उनके रूचि के क्षेत्र के बारे में विचार विमर्श करने के साथ ही लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निरंतर परिश्रम करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की चित्रकला, पेंटिंग और वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहने रहते हुए परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने के उपाय बताए गए।
श्री पंचदेव पांडे ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु छात्र छात्राओं को निरंतर परिश्रम करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में देवराज ओमरे, छत्रपाल पटेल, पंचदेव पांडे, चित्रा खर्कवाल, प्रकाश राम टम्टा, सावित्री बोहरा, कविता जोशी, आर्येंद्र गंगवार, प्रकाश चंद्र जोशी, नरेंद्र राम टम्टा, कृष्ण चंद्र खर्कवाल, मनोहर लाल आर्य, और कृष्ण चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।