उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी, नैनीताल के 16वें फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत विलेज स्टडी के लिए जनपद पहुंचे पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने सोमवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार से औपचारिक भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों ने जिलाधिकारी को स्मृति चिह्न भेंट किया। दल द्वारा तहसील लोहाघाट के ग्राम ठाटा में तीन दिवसीय विलेज स्टडी की जाएगी।

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि विलेज स्टडी प्रशासन की कार्यप्रणाली को जमीनी स्तर पर समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आजीविका, मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का गंभीरता से अध्ययन करने की बात कही ।

उन्होंने कहा कि फील्ड में प्राप्त अनुभव भविष्य में प्रशासनिक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन में उपयोगी सिद्ध होंगे। जिलाधिकारी ने प्रशिक्षु अधिकारियों को समय मिलने पर जनपद के प्रमुख विकास कार्यों एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करने तथा अध्ययन के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा। किसी भी कठिनाई की स्थिति में तत्काल संपर्क करने के लिए उन्होंने अपना व्यक्तिगत संपर्क नंबर भी प्रदान किया ।

विलेज टूर स्टडी दल में उत्तरकाशी जिले से डिप्टी एसपी प्रकृति नेगी, उत्तरकाशी जिले से ही वित्त अधिकारी अपूर्वा थपलियाल, कासगंज (उत्तरप्रदेश ) जिले से सहायक आयुक्त राज्य कर वैभव पाल, गाजियाबाद जिले (उत्तरप्रदेश) से जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी विभु मिश्रा, ऋषिकेश से जिला कमांडेंट होमगार्ड अरुणिम रावत तथा अल्मोड़ा जिले से सहायक आयुक्त राज्य कर शुभम काण्डपाल शामिल हैं।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!