Friday, 06 November 202605:22:44 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चम्पावत एवं नैनीताल जिले के ग्रामीण आवादी के लोगों व पर्यटकों को मिलेगी यातायात अच्छी सुविधा

February 15, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट 17 फरवरी से लोहाघाट दिल्ली वाया देवीधुरा, शहरफाटक, भीमताल, हल्द्वानी होते हुए नई बस सेवा संचालित की जाएगी। बस का प्रस्तान का समय सुबह 7:00 बजे लोहाघाट से चलने वाली यह बस 02:30 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी। हल्द्वानी से 3:00 बजे चलकर रात 9:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी इसी प्रकार रात्रि में 10:00 बजे दिल्ली से लोहाघाट वाया भीमताल, हल्द्वानी,देवीधुरा, पाटी के लिए रवाना होकर सुबह 04:00 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी। हल्द्वानी से 4:30 बजे सुबह लोहाघाट वाया देवीधुरा, भीमताल,शहरफाटक के लिए दिन में 11:00 बजे लोहाघाट पहुंचेगी। इससे लोहाघाट से शहरफाटक, खेतीखान, पाटी, पहाड़पानी, मोरनोला, भीमताल आदि स्थानों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मालूम होगी दिल्ली में हुए चुनाव के दौरान यहां के प्रवासियों द्वारा उनके क्षेत्र से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा संचालित करने की मांग वहां प्रचार में गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से की गई थी। रोडवेज के मंडली प्रबंधक टनकपुर आलोक बनवाल के अनुसार उन्होंने लोहाघाट डिपो के सहायक महाप्रबंधक को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। सहायक महाप्रबंधक धीरेंद्र वर्मा नें कहना है कि उक्त मार्ग के लिए नई बस की व्यवस्था कर ली गई है।जो 17 फरवरी सोमवार से संचालित की जाएगी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!