Friday, 06 November 202605:22:12 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

ग्रामीण पृष्ठभूमि की बेटी प्रियंका जोशी होगी हल्द्वानी मीडिया सेंटर की प्रभारी ।

February 14, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। ग्रामीण पृष्ठभूमि की मेधावी प्रियंका जोशी सूचना महानिदेशालय के अधीन हल्द्वानी मीडिया सेंटर में सूचना अधिकारी के पद पर कार्य करेंगी। बाराकोट ब्लॉक के रावलगांव की मूल निवासी एवं अंग्रेजी भाषा के विद्वान , शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त एवं मॉडल जिले की प्रतिष्ठित संस्था जीआइसी लोहाघाट के लोकप्रिय प्रधानाचार्य रहे, एचएन जोशी की पुत्री है । शुरू से ही टॉपर रही बेटी प्रियंका की हाईस्कूल तक की शिक्षा लोहाघाट के ऑकलैंड पब्लिक स्कूल में हुई, इसके बाद इंटरमीडिएट की शिक्षा इन्होने हल्द्वानी के निर्मला कान्वेंट से प्राप्त की। इन्होंने पंतनगर विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद दिल्ली के आईआईएमसी से पीजी किया। यहां पढ़ाई पूरी करने के बाद इनका गुड़गांव में एक प्रतिष्ठित मल्टीनेशनल कंपनी में प्रोग्राम मैनेजर के पद पर चयन हो गया। इसी के साथ इन्होंने यूकेपीएससी की परीक्षा दी जिसमें इनका जिला सूचना अधिकारी के पद पर चयन हुआ । इनकी पहले नैनीताल में जिला सूचना अधिकारी के पद पर नियुक्त की गई थी। बाद में इस नियुक्ति आदेश पर संशोधन करते हुए इनकी मीडिया सेंटर हल्द्वानी में तैनाती कि गई है। महानिदेशक द्वारा आदेश में संशोधन करते हुए मीडिया सेंटर में तैनात गिरजा शंकर जोशी को नैनीताल का जिला सूचना अधिकारी बनाया गया है। उनके स्थान में इन्हें नियुक्त किया गया है । प्रियंका ने जीवन में ऊंची उड़ान भरने का लक्ष्य निर्धारित किया है । इनके चयन पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा,विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व काबिना मंत्री महेंद्र सिंह माहरा ,जिला पंचायत की प्रशासक ज्योति राय बाराकोट ,ब्लॉक की प्रशासक विनीता फर्त्याल, लोहाघाट नगर पालिका के अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,उच्च शिक्षा के पूर्व निदेशक डॉ सीडी सूठा ,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सतीश चंद्र पांडे समेत तमाम लोगों ने प्रियंका को बधाई दी है । प्रियंका सोमवार तक अपने नए पद का कार्यभार संभालेगी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!