Tuesday, 10 November 202610:28:57 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पहाड़ी से गिरने से युवक की दर्दनाक मौत।

July 15, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के छीड़ाबास में एक युवक की शुक्रवार देर शाम पहाड़ी से फिसल कर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई छीड़ावास निवासी महेंद्र कुमार अपने अन्य साथियों के साथ जानवरों को लेकर जंगल जा रहा था इस दौरान फिसलन भरे रास्ते में युवक का पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा खाई में गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया सूचना पर बाराकोट चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा गया बाराकोट चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया शनिवार को युवक के सव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है वहीं बंतोली के ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल व अन्य ग्रामीणों ने कहा युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है युवक के पिता काफी बुजुर्ग व मां दिव्यांग है उन्होंने कहा युवक का छोटा भाई कई वर्षों से लापता चल रहा है युवक किसी प्रकार से अपने परिवार का भरण पोषण करता था अब परिवार में कोई भी सदस्य कमाने लायक नहीं बचा है ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल व ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें मुआवजा देने की मांग की है वही बाराकोट चौकी के पुलिस कर्मियों ने मानवता का परिचय देते हुए युवक के अंतिम संस्कार में अपना आर्थिक सहयोग दिया जिसके लिए ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!