Monday, 02 November 202601:37:33 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया हुई शुरू।

June 3, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। जवाहर नवोदय विद्यालय में आगामी शैक्षिक सत्र के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसके लिए पांचवी कक्षा पास छात्र अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है तथा 13 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें मेरिट के आधार पर बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य केके तिवारी ने दी। उधर वर्तमान समय में निजी विद्यालयों की बढ़ती मनमानी एवं सरकारी विद्यालयों के गिरते शैक्षिक स्तर को देखते हुए बहुत कम फीस में जवाहर नवोदय विद्यालय चंपावत के उच्च शैक्षिक स्तर, गुणवत्तायुक्त शिक्षा, अनुशासन एवं आज के समय की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए बच्चों को मानसिक रूप से तैयार करने के कारण इस विद्यालय के प्रति अभिभावकों का लगातार आकर्षण बढ़ता जा रहा है। इसे यहां के अध्ययनरत बच्चों का सौभाग्य कहें कि विद्यालय को केके तिवारी ऐसे प्राचार्य मिले हैं, जो बच्चों को मां-बाप की तरह प्यार व दुलार देने के साथ उनके भविष्य को संभालने के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। जिलाधिकारी नवनीत पांडे का कहना है कि यह जिले के शिक्षा जगत के लिए गर्व की बात है कि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले प्राचार्य के के तिवारी जवाहर नवोदय विद्यालय को मिले हैं। उनके अनुभव व ज्ञान का लाभ लोहाघाट के राजीव नवोदय विद्यालय समेत अन्य विद्यालयों को भी मिलेगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!