Saturday, 07 November 202610:30:45 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पीएमजीएसवाई के स्वर्णिम 25 वर्ष पूर्ण होने पर देश को मिली अभूतपूर्व सफलता के लिए अटल जी को किया गया याद।

December 26, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। सुदूर”ग्राम सिप्टी” में आज पीएमजीएसवाई योजना के सुनहरे सफर को याद करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का भावपूर्ण स्मरण किया गया। जिन्होंने दूरगामी सोच के साथ इस योजना का शुभारंभ कर देश के लोगों को ऐसी सौगात दी जिससे उनका दिनों दिन जीवन सरल होने के साथ देश में एक स्थान से दूसरे स्थान की दूरी को बहुत कम कर दिया है।इस अवसर पर सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी पीएमजीएसवाई के अधिशाषी अभियंता वैभव गुप्ता ने कहा इस योजना के लागू होने के बाद देश में विशेषकर उत्तराखण्ड के लोगों को काफ़ी लाभ मिला है। तथा यहां के समग्र विकास को गति देने में पीएमजीएसवाई की सड़के मील का पत्थर साबित हुई है। इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश महाराना, ग्राम प्रधान अमकड़िया भगवान सिंह,ग्राम प्रधान सिप्टी जगत सिंह, ग्राम प्रधान कोयाटी मनीराम, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि ललित मोहन भट्ट, श्याम सिंह महर पूर्व मंडल अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष चंपावत ग्रामीण प्रकाश बिनवाल ,महामंत्री महेश भट्ट ,मंत्री कैलाश सिंह महर, कवि प्रकाश जोशी शूल, राजेश उप्रेती, प्रमोद पाण्डेय,गोविंद महर,ईश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा ललित देउपा,अजय नरियाल,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!