Friday, 20 November 202604:26:13 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के होटल में 9 अप्रैल को हुई पत्रकार वार्ता में विधायक बिशन सिंह चुफाल ने किया दावा।

April 9, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उत्तराखंड में भाजपा पांचो सीटे जीतेंगी। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के होटल में 9 अप्रैल को हुई पत्रकार वार्ता में विधायक बिशन सिंह चुफाल ने दावा किया कि चुनाव में कांग्रेस कहीं पर भी अस्तित्व में नहीं है। यही नहीं बड़ी संख्या में कांग्रेस और दूसरे दलों के नेता पीएम नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं । चुफाल ने कहा की फौज में 2022 से शुरू अग्निवीर योजना उत्तराखंड सहित पूरे देश के लिए हितकारी है तो वही पीएम गरीब कल्याण अन्य योजना के अंतर्गत फ्री राशन वितरण का मतलब देश में गरीबो कल्याण करना है ना कि गरीबों की संख्या मैं बढ़ावा करना। तो वही इस मौके पर चंपावत विधानसभा सीट के संयोजक एडवोकेट शंकर दत्त पांडे, लोहाघाट सीट के संयोजक पूर्व एमएलए पूरन सिंह फर्त्याल ,भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी ,विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ नेता गोविंद सामंत मीडिया प्रभारी सूरज प्रहरी ,मोहन सिंह अधिकारी भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद पांडेय ,सुनील पुनेठा ,कृष्णानंद जोशी ,देवीदत्त जोशी ,अंबादत्त फुलारा, हरीश मिश्रा, कैलाश पांडे आदि मौजूद थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!