थाना टनकपुर में पुलिस कर्मियों व परिजनों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु लगाया गया चिकित्सा शिविर


टनकपुर। देवेन्द्र पींचा, पुलिस अधीक्षक चम्पावत निर्देशानुसार तथा छेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर/ऑपरेशन के पर्यवेक्षण में पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने हेतु थाना टनकपुर में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें थाना टनकपुर, फायर स्टेशन टनकपुर, थाना बनबसा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय टनकपुर के समस्त पुलिस कर्मियों तथा पुलिस परिवार के सदस्यों का स्वास्थ परीक्षण किया गया ।
उक्त मेडिकल कैम्प में डॉ0 हेमन्त शर्मा संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर तथा मेडिकल टीम द्वारा उपस्थित लगभग 42 अधिकारियों/कर्मचारियों व पुलिस परिवार के सदस्यों का चिकित्सा परीक्षण किया गया, साथ ही परीक्षण के दौरान पायी गयी बीमारियों/समस्याओं के उपचार हेतु दवाईयां व चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।







