Wednesday, 18 November 202610:26:44 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

ढाई साल बाद शुरू हुई रोडवेज की लोहाघाट पोंटा साहिब बस सेवा।

February 20, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook
लोहाघाट। रोडवेज के लोहाघाट डिपो द्वारा रविवार से लोहाघाट से पोंटा साहिब के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व भी लोहाघाट डिपो से रीठा साहिब-पोंटा साहिब तक बस सेवा संचालित की गई थी किंतु बस के परमिट की मियाद समाप्त होने के कारण बस का संचालन बंद करना पड़ा। इस बीच नगर पंचायत के चेयरमैन गोविंद वर्मा के प्रयासों से परिवहन मंत्री चंदन राम दास द्वारा इस दिशा में विशेष पहल की गई थी,जिसके परिणाम स्वरूप आज से बस का संचालन शुरू किया गया। ढाई साल बाद शुरू की गई यह बस सेवा अब रीठा साहिब के बजाय लोहाघाट से ही संचालित की जाएगी क्योंकि रीठा साहिब से लोहाघाट तक बस सेवा को काफी घाटे में चलाना पड़ रहा था। रोडवेज के एरएम नरेंद्र कुमार गौतम ने आज हरी झंडी दिखाकर बस सेवा शुरू की। उन्होंने बताया कि डिपो की यहबस सर्वाधिक आए देने वाली है। यह बस लोहाघाट से सुबह 11:30 बजे तथा पोंटा साहिब से दिन में 2:30 बजे लोहाघाट के लिए चलेगी। इस अवसर पर मनोज मिश्रा, सूरजभान, महिपाल सिंह, अनिल यादव, राजेंद्र फर्त्याल, नरेश करायात,मनोज सिंह, रामसूरत यादव, कालीचरण, रमेश शर्मा आज तमाम रोडवेज के कर्मचारी मौजूद थे। यह बस टनकपुर होते हुए पौंटा साहिब जाएगी।
WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!