Friday, 06 November 202607:13:09 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

कमलेश का सूचना तंत्र इतना मजबूत है कि धड़ाधड़ पकड़े जा रहे हैं नशे के सौदागर।

January 15, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

रीठा साहिब। यहां के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट का सूचना तंत्र इतना मज़बूत है कि किसी भी प्रकार का अपराधी या नशे का सौदागर उनकी नजर से बच नहीं सकता है। बयान्धुरा मेले में होने वाले उत्तरायणी के महापर्व को लेकर जहां हजारों लोगों के लिए मार्ग में भंडारे की व्यवस्था की गई है वहीं कुछ लोग इस धार्मिक माहौल को शराब से अपवित्र करने के लिए तुले हुए हैं। आज सूचना के आधार पर टनकपुर निवासी एक व्यक्ति को प्लास्टिक की जरकिन में कच्ची शराब ले जाते हुए दबोच लिया गया। पुलिस ने इस मेले को पूर्ण नशामुक्त करने का बीड़ा उठाया है। एसपी अजय गणपति द्वारा जिले में ऐसी कार्य संस्कृति विकसित की गई है जिसमें कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रोत्साहन एवं अपने दायित्वों के प्रति निष्क्रिय रहने वालों का हृदय परिवर्तन किए जाने से अपराधियों के हौसले पस्त होते जा रहे हैं। मालूम हो कि कमलेश भट्ट के थानेदार बनने के बाद लधियाघाटी क्षेत्र में चरस,स्मैक,अवैध शराब का धंधा लगभग अवसान में पहुंच गया है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!