Saturday, 31 October 202601:53:58 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

आई०टी०बी०पी० 36वीं वाहिनी द्वारा वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत फैमिली क्वार्टर एरिया में दिनांक-17.07.2025 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

July 17, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

आई०टी०बी०पी० 36वीं वाहिनी द्वारा दिनांक 17.07.2025 को संजय कुमार कमांडेन्ट 36वीं वाहिनी भा.ति.सी.पु.बल के नेतृत्व मे फैमिली क्वार्टर एरिया में वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों की प्रसिद्ध विभिन्न प्रजातियों के पौधे की महत्ता को समझाते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का प्रण लिया गया। वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है, क्योंकि पेड़-पौधे ऑक्सीजन प्रदान करते है और हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते है, प्रकृति में सन्तुलन बनाये रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाने एवं पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत जरूरी है, जिससे की आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन सुरक्षित हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और हिमवीर परिवारों को पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया गया एवं पेड-पौधे लगाने का प्रण लिया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श नवीन चन्द पंत (वन अधिकारी चम्पावत) द्वारा सभी को पैड़-पौधों के महत्व को बताते हुए उनको बच्चों की तरह पालने एवं उनका संरक्षण करने हेतु प्रेरित किया गया, इस अवसर पर जिला मुख्यालय चम्पावत के विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया। डॉ० आनन्द सिंह गौसाई (आयुष विभाग), डॉ० सुधाकर गंगवार (आयुष विभाग), डॉ० अविकल कुमार (कृषि विज्ञान केन्द्र), डॉ० सचिन पंत (कृषि विज्ञान केन्द्र), डॉ० करण बिष्ट (सी.एम.ओ. ऑफिस), गणेश दत्त पाण्डेय (वरिष्ठ पत्रकार), बृजेश चन्द्र जोशी (विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत), राजेन्द्र नाथ गोस्वामी (राजस्व निरीक्षक), अमित सिपाल (राजस्व उप निरीक्षक), अशोक कुमार (थाना प्रभारी लोहाघाट) अधिकारीगण, अधि०अधिकारीगण और हिमवीर पदाधिकारियों नें वृक्षारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!