Saturday, 31 October 202601:54:09 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

जिला प्रशासन देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का कुमाऊं की परंपरा के अनुसार “मेहमान” की तरह मेले में करेगा उनका स्वागत ।

July 19, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा। परमाणु युग में पाषाण युद्ध के लिए विख्यात बाराही धाम में बारह दिवसीय बग्वाल मेला , नये लुक कलेवर ,तीर्थ यात्रियों की पुख्ता रक्षा, सुरक्षा एवं उनके सम्मान के साथ उन्हें बेहतर सुविधाओं के बीच आयोजित किया जाएगा । पांच अगस्त को मेले का उद्घाटन 9 अगस्त को मेले का मुख्य आकर्षण बग्वाल, 10 अगस्त को मां बाराही की भव्य शोभायात्रा निकलेगी जबकि 16 अगस्त को अपराह्न 4:00 बजे पुरस्कार वितरण के साथ मेले समापन किया जाएगा । जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मेला क्षेत्र का अधिकारियों एवं मंदिर कमेटी के लोगों की मौजूदगी में मेला क्षेत्र का भ्रमण कर वहां की समस्याओं का जायजा लेने के बाद अधिकारियों से कई दौर की बैठके कर मेले को और भव्य एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाए जाने के लिए लगातार समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। डीएम का मानना है कि अनूठी परंपरा वाले इस मेले में अधिकाधिक लोगों का इस ओर रुख कर उन्हें मॉडल जिले के गर्भ में कण – कण, पग – पग में विद्यमान धार्मिक पौराणिक एवं आध्यात्मिक व चमत्कारिक मान्यताओं वाले मंदिरो के दर्शन के लिए आने हेतु उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। डीएम का कहना है कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का हमें एक “मेहमान “की तरह ऐसा स्वागत करना है जिससे वे यहां की यादों को अपनी श्रद्धा के साथ ले जा सके। यही श्रद्धालु आने वाले समय मे और लोगो का भी इस ओर रुख करवाएंगे । डीएम की पहल पर इस दफा पहली बार जहां मेला क्षेत्र का विस्तार कर उसे पुलिस की दृष्टि से पांच तथा राजस्व विभाग की दृष्टि से 21 सेक्टरो में बांटा गया है। यह भी पहली बार हो रहा है कि मैदानी क्षेत्रों से आने वाले तीर्थ यात्रियों की दिक्कतों एवं उनकी पैदल दूरी कम करने के लिए बीस स्थानो से “यात्री सटल सेवा” संचालित की जाएगी जो हल्द्वानी रोड से लाकर उन्हें मेला क्षेत्र में पहुंचाएगी । भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चार प्रमुख स्थानों में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। पुलिस ने अभी से बाराहीधाम में आने वाले व्यक्तियों का सत्यापन शुरू कर दिया है । साथ ही यह भी कहा गया है कि बाहर से आने वाले व्यापारी अनिवार्य रूप से अपना चरित्र सत्यापन कराकर लाएं।
बाराही मंदिर व उसके परिसर को रंग – रोगन से चमकाया जा रहा है । मंदिर के सामने पुराने घरों की छतो को ठीक करने के लिए कहा गया है । बग्वाल के दिन इन घरों कि छतो से बग्वाल देखना सुरक्षा की दृष्टि से प्रतिबंधित रहेगा । बग्वाल के दिन चोटिल होने वाले वीरों एवं अन्य लोगों कि तत्काल चिकित्सा कि व्यवस्था कि जायेगी । डीएम ने अधिकारियों के बीच सहयोग एवं समन्वय पर विशेष जोर देते हुए कहा कि तीर्थ यात्रियों को बेहतर व्यवस्थाएं देना उनकी कार्य क्षमता को प्रदर्शित करेगा। एसपी अजय गणपति के अनुसार उन्होंने गतवर्ष कि तुलना में इस वर्ष पुलिस की पुख्ता व्यवस्था करने के लिए चारसौ वर्दीधारी एवं सैकड़ों
सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को मेले कि व्यवस्थाओं का अंग बनाया जा रहा है। मेला मजिस्ट्रेट एवं पाटी की एसडीएम नितेश डांगर के अनुसार सभी अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर सभी लोग मेले को नया लुक देने में लगे हुए है ।

बहुदेशी शिविर का लाभ अल्मोड़ा व नैनीताल जिलों के लोगों को भी मिले
देवीधुरा। बाराही धाम के कुमाऊं मंडल के हृदय में बसे होने के कारण यहां 7 अगस्त को आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय सुविधा शिविर का लाभ देवीधुरा से लगे अल्मोड़ा व नैनीताल जिले के लोगों को भी मिले इसके लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा दोनों जिलाधिकारियो के सम्पर्क कर संबंधित अधिकारियों को शिविर में भेजने का अनुरोध किया है ताकि उन्हें भी शिविर का लाभ मिल सके ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!