Saturday, 31 October 202602:58:29 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सुदूर क्षेत्र में आस्था के धाम महादेव मंदिर रुईया में किया गया समिति का गठन । इन्दुवर जोशी बने अध्यक्ष

July 17, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

सुदूर स्थित रुईया स्थित सुप्रसिद्ध महादेव मंदिर में कल 15 जुलाई को मंदिर समिति का गठन किया गया साथ ही इस सावन माह में 20 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित किए जा रहे शिव महापुराण को भव्य, भक्तिमय और सुव्यवस्थित बनाने हेतु तैयारी पर चर्चा की गई।
प्रतिवर्ष मंदिर में कार्यक्रम आयोजित होता रहे और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले इस हेतु अनौपचारिक रूप से निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा जोशी की अध्यक्षता और ग्राम प्रधान रुईया कमल महर की उपस्थिति में इंदुवर जोशी और क्षेत्र के वरिष्ठ मोहन जोशी के संचालन में महादेव मंदिर रुईया समिति का गठन किया गया । सर्वसम्मति से इंदुवर जोशी को अध्यक्ष, शीशपाल सिंह रावत और प्रीतम सिंह महर को उपाध्यक्ष, प्रकाश जोशी को सचिव हरीश भट्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। सल्ली, रूईया, कफल्टा ग्राम सभा के सभी ग्रामीणों का प्रतिनिधत्व और सहयोग बना रहे इस हेतु हैडा से पूरन सिंह, सल्ली कुकडौनी से शीशपाल सिंह, कफल्टा से कमल मह, रूईया से केशव सिंह, गुरना से दोनों रघुवर सिंह पुजारी, कफल्टा तल्ला से माधो सिंह, कफल्टा मल्ला से सुन्दर सिंह महर , बेडता से नवीन जोशी,पाली से गिरीश पालीवाल कन्यूडा से दीपक भट्ट, सतकुला से भुवन रावत को सक्रिय सदस्य के रूप में नामित किया गया । क्षेत्र के समस्त सम्मानित पदेन जन प्रतिनिधियों के साथ साथ मोहन जोशी , खुशाल सिंह पुजारी, दीवान सिंह, बोध सिंह , नारायण सिंह, रघुवर सिंह पुजारी , उदय सिंह, जगदीश भट्ट , भवानी भट्ट , पान सिंह को संरक्षक मंडल में नामित किया गया। बैठक में समस्त गांवों से लाल सिंह, त्रलोक सिंह, भुवन पुजारी, नारायण जोशी , भगवत जोशी , भूप सिंह, ललित मोहन जोशी आदि तमाम लोग मौजूद रहे । एवं नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत, अभिनंदन भी किया गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!