Tuesday, 10 November 202602:46:54 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

प्रदेश के लिए गौरव का पल है देश के सर्वोत्तम तीन थानों में आया बनबसा थाना, गृहमंत्री ने किया सम्मानित।

January 21, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook
उत्तराखंड के जनपद चंपावत के बनबसा थाने ने देश के सर्वश्रेष्ठ 3 पुलिस स्टेशनों मे जगह बनाई है साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2023 शुक्रवार को राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में नई दिल्ली में शुरू हुए,DGsp /IGsp सम्मेलन 2022 के दौरान चंपावत जिले के बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम 3 पुलिस स्टेशन के रूप में सम्मानित किया। थाना अध्यक्ष बनबसा उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को केंद्रीय गृहमंत्री से प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया


प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा भी DGsp/IGsp सम्मेलन 2022 में प्रतिभाग किया गया। पुलिस थानों की वर्ष 2022 की वार्षिक रैंकिंग में बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन थानों में स्थान मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा समस्त उत्तराखंड पुलिस परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह उपलब्धि प्रदेश में सुशासन एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था की स्थापना मैं महत्वपूर्ण है भूमिका निभा रहे सभी पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा का प्रतिफल है। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड ने पुलिस अधीक्षक, चंपावत सहित बनबसा थाने के समस्त कर्मियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश में 16 हजार पुलिस स्टेशन है और उनमें से सर्वश्रेष्ठ 3 पुलिस स्टेशन नो में जगह बनाना गौरव की बात है। यह पहली बार है कि उत्तराखंड के किसी पुलिस स्टेशन ने टॉप 3 में जगह बनाई है।

पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग गृह मंत्रालय द्वारा एक वार्षिक अभ्यास है देश के टॉप थानों की श्रेणी में स्थान पाने के लिए कुछ मानक तय किए जाते हैं। पुलिस स्टेशन को 165 विभिन्न मापदंडों जैसे अपराध नियंत्रण, अपराध दर,जांच मामलों के निपटान, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवा के वितरण के आधार पर आका जाता है। कुल बिंदुओं में से लगभग 20 प्रतिशत नागरिकों से पुलिस स्टेशन के बारे में मिले फीड बैक पर भी आधारित है
WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!