Saturday, 07 November 202610:30:44 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

ऐसा उदार एवं दुरगामी सोच का मुख्यमंत्री मिलना उत्तराखंड के लिए है गर्व की बात – ब्लॉक प्रमुख

December 14, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कार्यों को लेकर आम लोगों में अपनी गहरी पैठ बनाते जा रहे हैं। अपने भाई की अर्थी को धनाभाव के कारण एक बहन द्वारा जिस प्रकार अपने गांव ले जाया गया, यह मामला उनके संज्ञान में आने के बाद सभी ऐसे लोगों के लिए अब स्थाई व्यवस्था कर दी गई है जो धनाभाव के कारण अपने परिजनों को अपने गांव ले जाने एवं उनका दाह संस्कार करने में असमर्थ हैं। मुख्यमंत्री ने जो मानवीय संवेदनाएं प्रकट कि हैं, उससे उनके हृदय की गहराइयों का पता चलता है कि उनमें आम लोगों के प्रति कितनी करुणा का भाव छुपा हुआ है। जिला पंचायत में जनप्रतिनिधियों को प्रशासक नियुक्त करने के बाद ब्लॉक प्रमुख व ग्रामीण प्रतिनिधियों को भी उन्हें प्रशासक नियुक्त करने के आदेश जारी कर उन्हें जो सम्मान दिया है उसे देखते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति अपना दिली आभार जताया है। ऐसा समझा जाता है कि अब हरिद्वार जिले के साथ ही पूरे उत्तराखंड में एक साथ पंचायती चुनाव करने का रास्ता साफ हो गया है।
मॉडल जिला चंपावत के चारों ब्लॉकों में क्षेत्र प्रमुख पद पर आसीन सभी महिला ब्लॉक प्रमुख शासन द्वारा उन्हें प्रशासक नियुक्त किए जाने के निर्णय से बेहद खुश है। बाराकोट की ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, चंपावत की रेखा देवी, लोहाघाट की नेहा ढेक एवं पाटी की सुमन लता ने मुख्यमंत्री के इस निर्णय को ग्रामीण जनप्रतिनिधियों का सम्मान बताते हुए कहा कि उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वै सब को साथ लेकर ही आगे बढ़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय ने ग्रामीण जनप्रतिनिधियों की भी ज़िम्मेवारियां बढ़ा दी है कि वह मुख्यमंत्री के हर कार्य में सहयोग एवं समन्वय स्थापित कर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। हमारी दृष्टि में ऐसा उदार मुख्यमंत्री मिलना उत्तराखंड के लोगों के लिए गर्व की बात है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!