Sunday, 08 November 202602:57:14 AM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

हिमवीरो ने किया हर घर तिरंगा का आगाज एवं ली पंच प्रण प्रतिज्ञा।

August 8, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चम्पावत-लोहाघाट। भारत तिब्बत सीमा पुलिसबल छमनिया कैंप, सेनानी धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में आजादी के अमृत कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत हिमवीरों को व्याख्यान दिया गया। साथ ही सेनानी ने सभी हिमवीरो को हमारे राष्ट्रीय झंडे के बारे में विस्तार पूर्वक बताया, उन्होंने तीनों रंगों के विस्तृत व्याख्या के साथ तिरंगे की आन बान शान के लिए हमेशा तैयार रहने का किया आह्वान।
साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी परिवार, घर, गांव में तिरंगे को फहराने को लेकर निर्देशित किया गया।
इसी दौरान सेनानी द्वारा वाहनी प्रशासनिक भवन के सामने मेरी माटी मेरा देश आधारित थीम के तहत हिमवीरों को पंच प्रण प्रतिज्ञा भी दिलवाई गई जिसमें वाहिनी के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं हिमवीर मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!