Monday, 02 November 202601:37:33 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

हिमवीर महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण ।

June 6, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। हिमवीरों के बच्चे स्वस्थ व आनंद से रहेंगे तो दुर्गम स्थानों एवं सीमाओं की रक्षा व सुरक्षा में लगे हिमवीरों का जोश एवं उत्साह दोगुना हो जाता है और वे पूरे मनोयोग से अपने दायित्वो का निर्वाह करने लगते हैं। इन्हीं भावनाओं से कमांडेंट संजय कुमार द्वारा बहिनी में हिमवीर महिलाओं व उनके बच्चों को सदा स्वस्थ रखने के लिए यहां विशेष चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला शुरू की है। आज यहां उप जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ राकेश जोशी ने हिमवीर महिलाओं व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उनका कहना था कि खानपान, जीवन शैली एवं दिनचर्या को नियमित एवं संतुलित किए जाने से व्यक्ति प्राकृतिक रूप से स्वस्थ रहता है। इससे पूर्व बटालियन की एसीएमओ डॉक्टर सुरभि ने डॉक्टर जोशी का स्वागत किया। शिविर के संचालन में ज्योति एवं मेघा बोहरा ने भी सहयोग किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!