Saturday, 31 October 202605:26:43 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

अखिल तारिणी मंदिर के विकास को लेकर सीएम से मिला शिष्टमंडल।

August 7, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट‌। सिद्धिदात्री मां अखिलतारिणी मंदिर को धार्मिक पर्यटन से जोड़ने के लिए उसे मानस माला में शामिल किया गया है। सुरम्य देवदार वनों के बीच लोहाघाट से लगभग 15 किलोमीटर दूर दिगालीचौड़ के समीप स्थित इस मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा यहां तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं दिए जाने की मांग को लेकर मंदिर विकास समिति का एक शिष्टमंडल भाजपा प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सतीश पांडे के नेतृत्व में देहरादून में सीएम पुष्कर धामी से मिला तथा उन्हें मंदिर विकास से संबंधित ज्ञापन दिया। शिष्टमंडल ने मानस माला में मंदिर को शामिल करने के लिए जहां मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया वहीं उन्हें दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि शक्तिपीठों में शामिल इस मंदिर का पुराणों में उल्लेख किया गया है। इस मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं मानस माला में शामिल किए जाने से यहां धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। सीएम ने जन भावनाओं के अनुसार मंदिर का सौंदर्यीकरण एवं यहां आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में मंदिर के पुजारी संजय पांडे, ढ़ोर्जा के ग्राम प्रधान हुकुम सिंह माना डुंगा के प्रधान योगेश रैसवाल ,मां अखिलतारिणी के सेवक नीरज सिंह आदि लोग शामिल थे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!