चंपावत। आदर्श थाना लोहाघाट के उपनिरीक्षक चेतन रावत को पदोन्नति कर उन्हें निरीक्षक बना दिया गया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश जिसमें 27 उप निरीक्षकों को निरीक्षक बनाया गया है की सूची में चेतन रावत भी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने चेतन को स्टार लगाकर उनके निरीक्षक बनने पर बधाई दी। एसपी ने उम्मीद जताई है कि पदोन्नति मिलने के बाद वह अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का और कुशलता के साथ निर्वहन कर पुलिस की गरिमा व गौरव को बढ़ाएंगे। निरीक्षक बनने के बाद चेतन ने एसपी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनकी अपेक्षाओं की कसौटी में खरा उतरेंगे। इस अवसर पर पुलिस परिवार द्वारा उन्हें बधाइयां दी गई।