Thursday, 19 November 202602:11:46 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चंपावत: नगर निकाय चुनाव के लिए आवंटित हुए चुनाव चिन्ह

January 3, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव चिन्ह आवंटित हो गए हैं जी हां 23 जनवरी को होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर आज शुक्रवार को लोहाघाट की रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम नितेश डांगर ने लोहाघाट के पालिका अध्यक्ष पद के सभी 6 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए है एसडीएम ने बताया पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा को पार्टी का सिंबल कमल का फूल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रंजीत अधिकारी को हाथ का पंजा, इनके अलावा निर्दलीय राजेंद्र पुनेठा को गैस सिलेंडर नरेश कनौजिया को ईट भूपाल सिंह मेहता को घंटी तथा एडवोकेट विपिन पुनेठा को कोट चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है एसडीएम ने बताया आगे की चुनाव प्रक्रिया शासन के निर्देशों के तहत की जाएगी
उम्मीदवारों को आज चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं वहीं चुनाव चिन्ह मिलने के बाद सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार प्रसार में जुट गए हैं

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!