Sunday, 15 November 202602:24:01 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

डायट लोहाघाट में आयोजित कैप्सूल निर्माण कार्यशाला हुई संपन्न

October 4, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। डायट लोहाघाट में सात दिवसीय संदर्भदाता समूह की कार्यशाला में जनपद के दूरस्थ विभिन्न विद्यालयों के हिन्दी, अंग्रेजी, गणित,सामाजिक विज्ञान तथा विज्ञान विषयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम समन्वयक दीपक सोराड़ी द्वारा विभिन्न विषयों से संबंधित कैप्सूल निर्माण के प्रारूप पर चर्चा परिचर्चा की गई। डा.नवीन जोशी ने कैप्सूल के विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से विषयगत कठिनाइयों का निदान कर कैप्सूल निर्माण एवं मॉड्यूल लेखन की बारीकियों से अवगत कराया।
प्रशिक्षण में अवनीश कुमार शर्मा,डॉ नवीन जोशी,कमल गहतोड़ी, डॉ पारुल शर्मा, ए के मिश्रा ने विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में प्रकाश चन्द्र उपाध्याय,त्रिलोचन जोशी, मनोहर लाल आर्य, पल्लव जोशी, सुधा बोहरा,जानकी आर्या,मनीष सामंत,कमल जोशी,अनिल पचौली ने विषयों से संबंधित कैप्सूल तैयार कर शिक्षकों हेतु कक्षा कक्ष में बेहतर शिक्षण अधिगम हेतु आदर्श मॉड्यूल का निर्माण किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!