Monday, 16 November 202611:21:28 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा का 44 वा स्थापना दिवस।

April 7, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। भाजपा की सभी नगरीय एवं ग्रामीण मंडलों में पार्टी का 44 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं पार्टी का और अधिक परचम लहराने के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी की स्थापना काल से ही जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया गया ।लोहाघाट में मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी की अध्यक्षता एवं गिरीश कुंवर के संचालन में हुए समारोह में पार्टी के वरिष्ठ नेता हयात सिंह मेहरा ने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रवाद सहित उन तमाम मुद्दों को अपने उद्देश्य में शामिल किया था उन्हें पूरा करने के लिए लगातार राष्ट्रीय नेतृत्व प्रयास कर रहा है। इस अवसर पर चेयरमैन गोविंद वर्मा, मोहन पाटनी ,किरण पुनेठा ,निर्मला अधिकारी ,शांति वर्मा ,चंद्रशेखर बगौली लाला मंगत राम गर्ग, रूप सिंह बोरा, भीम दत्त बगौली ,पद्मा दत्त पांडे तमाम लोग मौजूद थे। जिला मुख्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा की अध्यक्षता एवं महामंत्री मुकेश कलखुड़िया के संचालन में हुए समारोह में बुजुर्ग कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि किस प्रकार पार्टी ने शून्य से शिखर तक की यात्रा शुरू की ।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नई पीढ़ी को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार सफलता की ऊंचाइयों को स्पर्श करता जा रहा है। नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!