Monday, 02 November 202602:49:16 PM
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़

Bhandara organized in Osho Ashram Chalthian
On Sunday, a huge Bhandara was organized along with Havan Yagya in the Osho Ashram being built in Chalthian on the banks of Ratia river in Ladhiyaghati area.

January 2, 2023   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

ओशो आश्रम चल्थियां में हुआ भण्डारे का आयोजन
लधियाघाटी क्षेत्र क्षेत्र के रतिया नदी के किनारे चल्थियां में बन रहे ओशो आश्रम में रविवार को हवन यज्ञ के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।

स्वामी ध्यान योगी एवं परमहंस श्री 1008 अखण्डानन्द सरस्वती ( वनखंडी) महराज के सानिध्य में चल्थियां गांव में ओशो आश्रम एवं बाबा बनखंडी महाराज की विशाल धूनी का निर्माण कार्य चल रहा है।
हिडम्ब धाम ओशो आश्रम चल्थियां में नव वर्ष के पहले दिन विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें घाटी क्षेत्र के चल्थियां,मडयोली,रमक,वारसी, खरही,भिंगराड़ा, गड्यूड़ा आदि गांवों के 100 से अधिक लोगों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया आश्रम में क्षेत्र की शुख शान्ति के लिए हवन यज्ञ किया गया मुख्य यजमान प्रकाश चन्द्र जोशी की उपस्थिति में पंडित जगदीश शर्मा व महेश भट्ट ने विधिविधान के साथ हवन कराया गया।
आश्रम के ओशो चौधरी, भुवन जोशी (आश्रम पुजारी), हुकुम सिंह, ईश्वरी दत्त जोशी, जगदीश सिंह, कुशल सिंह, प्रकाश सिंह,गौरव भट्ट, हिमांशु जोशी, दीपक शर्मा, राकेश सिंह, राजेन्द्र सिंह, आदि ने हवन यज्ञ में सहयोग किया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!