Wednesday, 04 November 202607:04:31 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

बाराही धाम राज्य योजना आयोग (सीटू) के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी का हुआ जोरदार स्वागत।

May 25, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

देवीधुरा। राज्य योजना आयोग (सीटू) के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी का बाराही धाम में बाराही मंदिर कमेटी, चार खाम सात थोक एवं क्षेत्रीय लोगों द्वारा उनका भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता एवं अमित लमगड़िया के संचालन में हुए समारोह में लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया। उनके सम्मान में क्षेत्रीय लोगों की ओर से रोशन लमगड़िया द्वारा अभिनंदन पत्र पढ़ा गया। राजशेखर जोशी ने अपने स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया कहा मां बाराही की अदृश्य शक्ति को उनका उपासक ही जान सकता है। उन्होंने कहा उत्तराखंड को युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जो नेतृत्व मिला है, उनकी उत्तराखंड के समग्र विकास की ऐसी सोच रही है कि जो बुनियाद अभी डाली जा रही है, इसमें विकास रोजगार सांस्कृतिक विकास एवं पुरातन वैभव को पुनर्जीवित करने की सोच छिपी हुई है। आज के तकनीकी एवं वैज्ञानिक युग में जबकि दुनिया हमारी मुठ्ठी में है, यदि हम तकनीकी सोच के साथ आगे बढ़ते रहेंगे तो इसके प्रत्येक पड़ाव युवाओं को रोजगार देंगे। उन्होंने स्वयं द्वारा जनकल्याण के लिए बाराही धाम में आयोजित की जा रही श्रीराम कथा यज्ञ में अधिकाधिक लोगों से भाग लेने की अपील की। कथा 8 से 16 जून तक चलेगी। इस अवसर पर उन्हें मां बाराही की आकर्षक फोटो भेंट की गई।
मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने राजशेखर जोशी का स्वागत करते हुए कहा एक छोटे से गांव की माटी में पैदा हुए राजशेखर जोशी अपनी मेधा, लगन एवं पुरुषार्थ के बल पर जीवन में सफलता की ऊंची उड़ान भरते जा रहे हैं, उससे यहां के लोग अपने को गौरवान्वित अनुभव कर उनसे बहुत उम्मीदें बांधे हुए हैं। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने समूचे क्षेत्र की ओर से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ईश्वर बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया,प्रकाश मेहरा,तारा लमगड़िया, बी एस लमगड़िया,घनश्याम पंत,
मंदिर कमेटी के बिशन सिंह चम्याल, रमेश राणा,चम्याल खाम के मुखिया गंगा सिंह चम्याल, लमगड़िया काम के प्रमुख वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, भगवती प्रसाद जोशी, दीपक चम्याल, आचार्य नवीन सोराड़ी आदि तमाम प्रमुख लोग मौजूद थे। इससे पूर्व हनुमान मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए बाराही मंदिर तक राजशेखर जोशी को ढोल नगाड़ों के साथ लाया गया। अपने बीच के व्यक्ति को ऊंचे मुकाम में देखकर लोगों के चेहरे उनकी खुशी का इजहार कर रहे थे। तथा सभी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता एवं मां बाराही के उपासक मदन बोहरा ने आज यहां भंडारा आयोजित किया, जिसमें सैकड़ो भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!