टनकपुर बनबसा के प्राथमिक विद्यालय मैं बच्चो का गर्मी से हाल खराब , नगर पालिका की लापरवाही।
टनकपुर। टनकपुर बनबसा में नई बस्ती वार्ड नं 05 में नगर पालिका परिषद टनकपुर के द्वारा कई वर्षो पहले एक धर्मशाला का निर्माण करवाया गया , जिसमे आए दिन शादी विवाह के प्रोग्राम भी होते हैं । और उसका नगर पालिका परिषद टनकपुर को चार्ज भी दिया जाता है, जिसमे वर्तमान में कई वर्षो से आंगनबाड़ी केंद्र और वार्ड नंबर 10 का प्राथमिक विद्यालय भी चल रहा है । लेकिन इस धर्मशाला में बड़े दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है कि अभी तक इस धर्मशाला में विद्युत कनेक्शन ना होने के कारण वर्तमान में धर्मशाला में चलने वाले आंगनबाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय के नन्नेे मुन्ने बच्चे इस भयानक गर्मी में यहा शिक्षा लेने को मजबूर हैं। ऐसी भयानक गर्मी में बच्चो कि तबियत खराब होने का खतरा बना हुआ है ।
पिछले एक दो साल से नगर पालिका परिषद टनकपुर के वर्तमान अधिशासी अधिकारी एवं स्टाफ से कई सैकड़ों बार मौखिक एवं लिखित में भी कंप्लेंट दर्ज कि गई है लेकिन नगर पालिका परिषद टनकपुर के स्टाफ के लोग यह कह करके पल्ला झाड़ लेते हैं कि हमारे पास अभी विद्युत व्यवस्था के लिए बिजली तार लाने के लिए बजट नहीं है । ऐसे मैं बच्चो के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।







