Friday, 06 November 202605:23:17 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का चंपावत से हुआ शुभारंभ।लगभग 2000 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर शिविर का लाभ उठाया, इस दौरान निशुल्क दवाइयां, चश्में,कान की मशीनें और छड़ियां भी वितरित की गई।

February 21, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

सेवा संकल्प फाउंडेशन धारिणी के फाउंडर ट्रस्टी गीता धामी जी द्वारा गोलज्यु की पावन भूमि चंपावत में घटकू मंदिर में पूजा अर्चना, वृक्षारोपण कर सभी के स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शिविर का शुभारंभ किया गया।

इस शिविर में राज्य व अपोलो अस्पताल नई दिल्ली के वरिष्ठ व अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। महिलाओं और बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श व विभिन्न प्रकार की जांचे करने के साथ-साथ नेत्र परीक्षण, चश्मों का वितरण,मधुमेह, रक्तचाप और खून संबंधी जांच, ईसीजी टेस्टिंग के साथ-साथ दवाइयों का वितरण,नाक,कान और गला रोग विशेषज्ञों द्वारा इनसे संबंधित रोगों का उपचार किया गया ।
मानसिक रोग विशेषज्ञों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का भी उपचार और आयुष चिकित्सकों द्वारा नाड़ी परीक्षण और आयुर्वेदिक औषधियां का भी वितरण किया गया।यह सभी स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श और उपचार पूर्ण रूप से निशुल्क रहे।

सेवा संकल्प फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है। संस्था द्वारा जनकल्याण के कार्य जैसे पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, जल संचय, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार आदि परस्पर सहयोग से समय-समय पर किए जाते रहे हैं।

गीता धामी जी ने इस अवसर पर उपस्थित सभी चिकित्सकों एवं स्थानीय जनता का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सेवा संकल्प फाउंडेशन के संबंध में उन्होंने कहा कि सेवा केवल एक शब्द मात्र नहीं बल्कि एक भावना है जो समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी को रेखांकित करती है, सेवा संकल्प फाउंडेशन ने हमेशा इस भावना को अपने कार्यों में आत्मसात करने का प्रयास किया है। इस तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का मुख्य उद्देश्य यह है कि हमारे दूरस्थ क्षेत्र के भाई-बहन लाभान्वित हो सके। हमारे लिए यह हर्ष का विषय है कि इस पहल के अंतर्गत इन स्वास्थ्य सेवाओं में नई दिल्ली के अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सको के साथ-साथ हमारे राज्य के वरिष्ठ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। गीता धामी ने सभी से आग्रह किया कि हम न केवल अपनी सुख समृद्धि के लिए कार्य करें बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए भी कुछ न कुछ आवश्यक योगदान करें जिससे सच्चे अर्थों में एक समृद्ध और सम्राट समाज की स्थापना हो सके।
गीता धामी ने इस शिविर में अपनी सेवाएं दे रहे सभी चिकित्सकों सेवा संकल्प फाउंडेशन की संपूर्ण टीम एवं समस्त जनता का हृदय तल से आभार व्यक्त करते हुए सभी से मिलकर कुशल क्षेम पूछी और अपने परिवारजनों,मित्रों और आसपास के लोगों को इस शिविर के बारे में बताने का अनुरोध किया जिससे कि अधिक से अधिक लोग इस समय लाभान्वित हो सकें।
दिनांक 22 ओर 23 फरवरी को टनकपुर और खटीमा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
चिकित्सा शिविर में अनुभवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ अजय आर्य बाल रोग विशेषज्ञ प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़, डॉ एम0के0पंत साइकाइट्रिक/मनोरोग विशेषज्ञ संयुक्त निदेशक दून मेडिकल कॉलेज देहरादून, डॉ जयकुमार सुमन हड्डी रोग विशेषज्ञ अपोलो अस्पताल, डॉ पूनम वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ दीपक वत्स वरिष्ठ फिजिशियन अपोलो अस्पताल, डॉ संस्कृति वत्स वरिष्ठ फिजिशियन अपोलो अस्पताल, डॉक्टर नरेंद्र सिंह ईएनटी विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय चंपावत, डॉ धनंजय पाठक हड्डी रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय चंपावत, डॉ भास्कर मेहंदी रता आयुर्वेद चंपावत,डॉ गीरेंद्र चौहान आयुर्वेद, डॉक्टर देवेश चौहान मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत द्वारा योगदान दिया गया।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!