Saturday, 14 November 202607:00:55 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पाकिस्तान को धूल में मिलाने के बाद अब उसे एहसास हो गया है की भारत में अब मोदी सरकार है।

May 13, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

पहलगाम की घटना के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के साथ किए व्यवहार ने कई मायनों में भारत की दूरगामी सोच, कूटनीति, युद्ध कौशल दुनिया के सामने आया है पाकिस्तान को यह मालूम हो गया है कि अब भारत में वो सरकार नहीं है जो केवल घटना की निंदा करने के बाद खामोश पड़ जाती थी। भाजपा के प्रांतीय प्रवक्ता राजेश बिष्ट का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के सबसे बड़े योद्धा के रूप में सामने आए है। हमारे जवानों द्वारा पाकिस्तान को जिस प्रकार निस्तेनाबूद करने के साथ उसपर जो प्रतिबंध लगाए गए है उससे पाकिस्तान को उभरने में कई साल लग जायेंगे। बिष्ट ने युद्ध विराम पर विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया पर कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि इस विषम स्थिति में जबकि सारे देश को मुट्ठी की तरह बंद जाना चाहिए था लेकिन इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है कि विपक्षी दलों के बयानों से आतंकिस्तान को चवनप्राश मिल रहा है। विपक्ष से राष्ट्रवादी सोच के लोग इससे अधिक अपेक्षा भी नहीं करते है। उन्होंने कहा कि जहाँ वैश्विक स्तर पर पूरी दुनिया ने भारत द्वारा उठाए गए कदमों को समय की आवश्यकता बताया वही भारत आज तीसरी महाशक्ति के रूप में उभरा है। पाकिस्तान द्वारा चीन में निर्मित युद्ध उपकारों का भारतीय सेना ने जो चीथड़े उड़ा दिए उससे चीन की असलियत भी सामने आ गई है। बिष्ट ने पीएम मोदी के कदम को राष्ट्रीयहित एवं दूरगामी सोच का परिणाम बताया, जिन्होंने युद्ध विराम नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए लक्ष्मण रेखा भी खींच दी है की जिस दिन वह उसे पार करने की कोशिश करेगा उसी दिन उसे मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बिष्ट ने पीएम मोदी पर अंगुलिया उठाने वाले लोगो पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे उनकी महानता को नहीं जानते जिन्होंने पाकिस्तान को हर मोर्चे में धूल चटाने के बाद इसका श्रेय स्वयं न लेकर हमारी रक्षा सेनाओ को दिया है। जहाँ तक अमरीका के हस्तक्षेप का सवाल है अमरीका भी भारत की तरह ऐसा देश है जो दुनिया से आतंकवाद को समाप्त करने की दिशा में साथ साथ चल रहा है। पहलगाम हमले के बाद देश को कमजोर करने वाली ताकतों द्वारा जिस प्रकार पाकिस्तान की बच्चे बनाने वाली फैक्ट्री के उत्पादों को जिस चालाकी व नाटकीय तरीखे से भारत भेजा जा रहा है, इस स्थिति से देश को मुक्त कराने में अब प्रधानमंत्री ने अपना ध्यान केंद्रित कर दिया है। यह षड्यंत्र किसी युद्ध से कम नहीं है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!