Friday, 06 November 202606:12:43 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पूर्णागिरि मेले को बारहमासी संचालित करने के लिए पुलिस ने शुरू किया भविष्य की आवश्यकताओं पर कार्य।

March 18, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए पूर्णागिरी मंदिर के द्वार खोलने की घोषणा के साथ जिला पुलिस प्रशासन ने भविष्य की संभावनाओं पर कार्य करना शुरू कर दिया है। प्रयागराज में यूपी पुलिस को ऐतिहासिक कुंभ मेले को शांतिपूर्वक संपन्न करा कर देश-विदेश के लोगों को अच्छा संदेश देने से प्रेरित होकर पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने उसी तर्ज पर पुलिस की कार्य संस्कृति को पूर्णागिरि मेले में अपनाने के लिए पुलिस कर्मियों की पाठशाला आयोजित कर उन्हें पाठ पढ़ाया है, की यहां आने वाले उन तीर्थ यात्रियों को कैसे अपनी विशिष्ट सेवा से प्रभावित कर उत्तराखंड पुलिस की गरिमा बढ़ा सकते हैं, जिन्होंने कुछ दिन पूर्व ही कुंभ में स्नान किया था तथा वही लोग इस मेले में भी आ रहे हैं। इस कार्य को पुलिस द्वारा चुनौती मानते हुए अपने दायित्व का निर्वाह किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मा मुख्यमंत्री जी की इस मेले को लेकर की गई घोषणा के बाद पुलिस ने भविष्य की संभावनाओं पर भी कार्य करना शुरू कर दिया है। मेले में पहली बार ठुलीगाड़ से हनुमानचट्टी तथा हनुमानचट्टी से भैरव मंदिर तक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के जवान 24 घंटे लगातार बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे हैं। काली मंदिर में बनी दोमंजिला बैरख का पुलिसकर्मी उसका उपयोग करने लगे हैं। काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक कोई दुर्घटना होने पर व्यक्ति को शीघ्र प्राथमिक उपचार देने के लिए एसडीआरएफ की चार-चार टीम तैयार की गई है तथा इस स्थान में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब रस्सों के स्थान पर लोहे की चेन लगाई गई है, जिससे यहां पुलिस की ड्यूटी कम हो गई है ।
एसपी ने बताया कि भैरव मंदिर में पुलिस कंट्रोल रूम काम कर रहा है जहां से भीड़ का नियंत्रण, खोया पाया केंद्र, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं एसआरएफ तैनात की गई है। इस स्थान में 50 सीसीटीवी कैमरों का नियंत्रण कक्ष चालू हो गया है तथा चौकी की इमारत भी प्रस्तावित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि टनकपुर में सिटी कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। टनकपुर थाना परिसर में ही इस केंद्र की स्थापना की जाएगी। टनकपुर- बनबसा में 150 सीसीटीवी कैमरे लगाकर पूरे मेला क्षेत्र में लगे कैमरों का एक जंक्शन बनेगा जिसमें सभी कैमरों का फुटेज यहां देखा जा सकेगा। यह कार्य आगामी मेले तक पूर्ण होगा उन्होंने बताया कि चैत्रीय नवरात्रि में मेले में भारी भीड़ की संभावनाओं को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है तथा टनकपुर से मैदानी क्षेत्रों के लिए कोई वाहन की सुविधा न होने के कारण रेलवे प्रशासन से अतिरिक्त ट्रेन लगाने का अनुरोध किया गया है जो नवरात्रि से पूर्व शुरू हो जाएगी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!