Friday, 06 November 202604:27:57 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

उत्तर भारत का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक पूर्णागिरि मेला हुआ शुरू।

March 16, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत – उत्तर भारत का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक पूर्णागिरि मेला आज से शुरू हो गया है । तीन माह तक चलने वाले इस मेले में यूपी, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश से भारी संख्या में श्रद्धालूओ ने मां के दरबार में मत्था टेक कर मनौतिया मांगी । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले का धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुभारंभ किया । कहा यह मेला ऐसे समय में होता है जब मैदानी क्षेत्रों में मौसम में तपिश आने लगती है और इधर पहाड़ों में वन उपवन सुगन्धित फूलो से ऐसे महकने लगते है मानो प्रकृति पूर्णागिरि दरवार में आने वाले श्रद्धालुओं का प्रकृति स्वागत करने के लिए खड़ी हो उन्होंने सभी देवी देवताओं का आवाहन करते हुए कहा लोग दिल्ली में उनसे पूछते हैं की उत्तराखंड में ऐसी कौन से स्थान रमणीक है जिनके हम फिल्मांकन कर सकें मुझे यह बताते हुए खुशी होती है कि उत्तराखंड में जहां कण-कण एवं पग पग में ईश्वरीय सत्ता के दर्शन होते हैं उन्होंने कहा वह दिन दूर नहीं जब यह मेला मिनी कुंभ के रूप में बारहमासी आयोजित कर देश विदेश के तीर्थ यात्रियों का इस ओर रुख करेंगे । मुख्यमंत्री ने कहा ऊंचे शैल शिखर में स्थित मां पूर्णागिरि के आंचल में स्वयं प्रकृति ने अपने को विभिन्न रूपो में अवस्थित किया है जिसका हम पर्यटन व धार्मिक पर्यटन के रूप में दोहन करने जा रहे है । उन्होंने प्रधानमंत्री जी की उसे घोषणा को उद्धरत करते हुए कहां इसके हमें इतनी शक्ति व सामर्थ्य मिली है कि आज उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश की प्रथम पंक्ति में अपने को खड़ा करने को कमर कस चुका है । मुख्यमंत्री ने कहा पूर्णागिरि मेले को बारहमासी करने के लिए तेजी के साथ अवस्थाना विकास के कार्य किया जा रहे हैं । रात्रि में शारदा नदी में रिवर राफ्टिंग के लिए बूम अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन के रूप में सामने आया हैं । उत्तराखंड में बारहमासी तीर्थ यात्रा सुनिश्चित कर रोजगार के नए अवसर सुरक्षित किए जा रहे हैं ।पूर्णागिरि में 45 करोड़ की लागत से ककराली गेट से मंदिर तक रोपवे का निर्माण किया जाएगा जिससे वृद्ध लोग भी मां पूर्णागिरि के दर्शन कर सकंगे मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार दुरगामी में सोच के साथ विकास का ऐसा खाका खींच रही है जिससे आने वाले समय में देश के तीर्थ यात्रियों का इस औऱ होने वाले प्रवाह को हम सभी प्रकार की सुविधा दे सकें । पूर्णागिरि में एनएचपीसी द्वारा सीआरएस मद से गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा उन्होंने दावा किया कि मॉडल जिला चंपावत में शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन ,धार्मिक पर्यटन ,साहसिक पर्यटन क्षेत्र में तेजी से कदमताल कर जिले की तस्वीर व लोगों की तकदीर बदलने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं । उन्होंने पूर्णागिरि के विकास के लिए भी कई घोषणा की ।कहां यहां भीड़ प्रबंधन का स्थाई इंतजाम करने के साथ सेलागाड़ में बहुउद्देश्यीय भवन , लादिगाड़ व बाटली गाड़ में पम्पिंग योजना का निर्माण कर यहां की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा । इससे पूर्व मुख्यमंत्री के यहां पहुंचने पर कुमाऊं के छोलिया नृतकों आंचलिक परिधान में सजी महिलाओं ने मांगलिक कलश से उनका स्वागत किया । जिला महामंत्री मेहरा के संचालन में नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा उन्हें इस बात की प्रशंसा है कि हिमालय पुत्र के रूप में अपनी पहचान बन चुके माननीय मुख्यमंत्री के सानिध्य में उनके साथ काम करने एवं कुछ नया करने का ईश्वर ने अवसर दिया है ।इससे पूर्व मंदिर कमेटी के किशन तिवारी ,ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, रेखा देवी ,हेमा जोशी, रोहिताश अग्रवाल, एडवोकेट शंकरपाण्डेय ,रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, शिवराज कठायत, भुवन पाण्डेय, रामु जोशी, अनिल डब्बू के अलावा प्रभारी डीएम जयवर्धन शर्मा, एसपी अजय गणपती, सीओ शिव राज राणा एसडीएम नितेश डांगर, सीडीओ संजय कुमार, डीएफओ नवीन चंद्र पंत, सीएमओ देवेश चौहान सहित तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया ।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!