Friday, 06 November 202603:22:41 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

नशा मुक्त होली के लिए पासम स्कूल के बच्चों की मुहिम

March 13, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट।होली खुशियों, रंगों और भाईचारे का त्योहार है। यह वह अवसर होता है जब लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और प्रेमपूर्वक इस पर्व का आनंद लेते हैं। लेकिन कुछ लोग इस अवसर का गलत फायदा उठाकर नशे का सेवन करते हैं,जिससे त्योहार की खुशी ग़म में बदल सकती है। इसी को ध्यान में रखकर भारत नेपाल सीमा से लगे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम में होली के उपलक्ष्य में बच्चों को जागरूक कर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी बच्चों द्वारा अपने परिवेश में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूकता लाने का संकल्प लिया। विद्यालय में आयोजित होली में प्रधानाध्यापक नरेश जोशी ने कहा कि नशे के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने के लिये होली एक सशक्त माध्यम है, होली में नशे के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जा सकते हैं।स्कूली बच्चे नशे के खिलाफ जागरूकता लाने का मुख्य मार्ग बन सकते हैं। इस अवसर पर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी।सभी बच्चों द्वारा अपने परिवार और सेवित क्षेत्र में लोगों से नशा मुक्त होली खेलने का संकल्प दिलाया जायेगा।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह शिक्षक सुभाष चंद्र कृष्ण कुमार चौबे दीपक महर देवेद्र कोहली कृपाल सिंह द्वारा भी बच्चों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!