Friday, 06 November 202609:38:08 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पिथौरागढ़ के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।

March 7, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के आदेशानुसार, सीमांत मुख्यालय, रानीखेत द्वारा विभिन्न प्रकार के नागरिक कल्याण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अंतर्गत, 55वीं वाहिनी सशत्र सीमा बल, पिथौरागढ़ द्वारा दिनांक 06/03/2025 को सीमा चौकी बलुआकोट के कार्यक्षेत्र में स्थित सीमावर्ती गांव तल्ला में एक मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में डॉ. डंम्बर सिंह बोनाल, चिकित्साधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, असकोट द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों की चिकित्सा जांच की गई और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया ।
इस शिविर का उद्देश्य केवल चिकित्सा उपचार प्रदान करना ही नहीं था, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी हैं । इसके साथ-साथ, शिविर में ठंड से बचाव के उपायों के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस चिकित्सा शिविर में 49 से अधिक ग्रामीणों ने लाभ उठाया और उनकी चिकित्सा जांच की गई।
कार्यक्रम के दौरान, ग्रामीणों ने सशस्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस चिकित्सा शिविर की सराहना की और इसे बहुत ही लाभकारी बताया। सशस्र सीमा बल, भारत सरकार के निर्देशानुसार, समय-समय पर सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों और शिविरों का आयोजन करता रहता है, ताकि इन क्षेत्रों के लोग स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकें और लाभान्वित हो सकें।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!