Friday, 06 November 202605:19:41 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

रोजगार कौशल क्षमता कार्यशाला के समापन समारोह पर सम्मानित हुए प्रक्षिशु l

February 22, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

स्वामी विवेकानन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नांदी फाउंडेशन द्वारा संचालित रोजगार क्षमता कौशल का छः दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ । अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. अपराजिता ने कहा कार्यशाला अपने उद्देश्य में पूर्णतः सफल रही जिसमें बीएड प्रशिक्षुओं ने छः दिवसीय कार्यशाला के प्रत्येक दिवस में उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसमें उन्होंने गोल सेटिंग, टाइम मैनेजमेंट, डिजिटल आइडेंटिटी, कार्यस्थाल में संप्रेषण जैसे स्किल सीखे l
कार्यक्रम के समापन अवसर पर डॉ. प्रभात दिवाकर ने कहा कि यह कार्यशाला प्रशिक्षुओं के लिए भविष्य में उनके कार्यक्षेत्र व सामाजिक जीवन में अवश्य ही लाभ प्रदान करेगी उनके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास और निखार लाने वाली सिद्ध होगी।
समापन समारोह में डॉ. अपराजिता द्वारा प्रशिक्षक डॉ. प्रभात दिवाकर को स्मृति चिन्ह दिया गया और उपस्थित प्राध्यापकों में डॉ. ओली, डॉ. महेश त्रिपाठी, डॉ. मीना, बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक जोशी, शिक्षणेत्तरकर्मी, मीना मेहता, योगेश धोनी, कमल अधिकारी, प्रेमबल्लभ जोशी, प्रकाश ढेक आदि रहे l

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!