Friday, 06 November 202609:00:58 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा “पीस एंड फ्रेंडशिप राइड” के प्रतिभागियों का भव्य स्वागत ।

February 22, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

पिथौरागढ़। “पीस एंड फ्रेंडशिप राइड” के तहत पूर्व-पश्चिम ट्रांस-हिमालयन कॉरिडोर से जुड़े इस रोमांचक यात्रा के प्रतिभागियों का 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट आशीष कुमार एवं समस्त कार्मिकों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा हमारे सीमा पर तैनात वीर जवानों को समर्पित एक श्रद्धांजलि है।

इस यात्रा में प्रतिभागी  सबिता महतो, पुत्री  चौहान महतो, निवासी छपरा, बिहार, एवं शुभम चंद पार्की, एवं  पुत्र  शंकर पार्की, निवासी पिथौरागढ़, उत्तराखंड, शामिल हैं। उन्होंने कच्छ,गुजरात से अपनी यात्रा प्रारंभ की और ग्यारह राज्यों को पार करते हुए मिज़ोरम में अपनी यात्रा समाप्त करेंगे। इस दौरान वे पाकिस्तान, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश सहित चार देशों की यात्रा करेंगे। इस अभियान में कुल 7,500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की जाएगी।

55वीं वाहिनी एस.एस.बी. के जवानों और अधिकारियों ने इस साहसिक यात्रा के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर कमांडेंट,  आशीष कुमार ने बताया की यह यात्रा न केवल भारत की सीमाओं से जुड़े राज्यों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रही है, बल्कि यह हमारे जवानों के प्रति कृतज्ञता का भी प्रतीक है।

यात्रा दल ने एस.एस.बी. जवानों से बातचीत कर उनके अद्वितीय साहस और समर्पण को नमन किया। साथ ही, उन्होंने इस यात्रा के अनुभव और उद्देश्य को साझा करते हुए बताया कि यह पहल सीमा पर सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और संघर्ष को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अंत में 55वीं वाहिनी एस.एस.बी. के कमांडेंट, अधिकारियों और जवानों ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल यात्रा की मंगलकामना की।  

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!