Saturday, 07 November 202607:46:14 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चंपावत: एसबीआई की शाखा छतार में न खुलने पर छतारवासियों द्वारा किया गया जोरदार प्रदर्शन, चेतावनी दी कि बंद कर दिए जाएंगे एसबीआई के अकाउंट

January 31, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत जिले के छतारवासियों द्वारा आज जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया, आपको बता दे यह प्रदर्शन एसबीआई की शाखा को अन्य जगह पर खोलने के क्रम में हुआ, लोगों द्वारा प्रदर्शन करते हुए यह कहा गया की एसबीआई की शाखा को छतार में खोला जाए, इसके लिए समस्त छतार वासियों ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक को ज्ञापन दिया साथ ही छतार में एसबीआई की शाखा न खुलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी और कहा की स्टेट बैंक की नई शाखा को मुख्य शाखा के समीप ही खोला जा रहा है जो की बैंक के व्यवसाय और जनहित दोनों के लिए उपयुक्त नहीं है, शाखा चंपावत के छतार क्षेत्र में खोली जानी चाहिए, क्योंकि यहां नगर की बड़ी आबादी निवास करती है, कई बड़ी-बड़ी दुकाने यहां पर हैं और सरकारी कार्यालय विद्यालय आदि हैं। पर इसके बावजूद भी शाखा को दूसरी जगह खोला जा रहा है जो कि सरासर गलत है, साथ ही लोगों द्वारा विरोध करतेहुए यह चेतावनी भी दी गई कि अगर बैंक की शाखा छतार में नहीं खोली गई तो छतारवासीयो द्वारा अपना एसबीआई का खाता बंद करके दूसरे बैंक में खाता खोल लिया जाएगा और इसका जिम्मेदार एसबीआई रहेगा।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!