Saturday, 07 November 202607:18:18 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पंचम वाहिनी एस०एस०बी के तत्वाधान में हुई वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स क्लब मानाढुंगा रहा चैंपियन।युवाओं के जीवन में ऊंचे लक्ष्य को लेकर अपने को हर क्षेत्र में रखना होगा आगे – कमान्डेंट

February 1, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट – भारत नेपाल सीमा का विभाजन कर रही महाकाली नदी में सीमा की सुरक्षा में तैनात एस०एस०बी संगठन द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को शारीरिक रूप से सबल, खेलों के प्रति उनका रुझान पैदा कर उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से सीमावर्ती क्षेत्रों में खेल आदि अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है। सीमावर्ती क्षेत्र के पीएम जी० आई०सी०दिगालीचौड में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ कमान्डेंट ए०के० सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को जीवन का ऊंचा लक्ष्य निर्धारित करते हुए अपने जीवन की दिशा सुनिश्चित करनी होगी। इस कार्य में एस०एस०बी संगठन उनका पूरा सहयोग करेगा। प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। स्पोर्ट्स क्लब मानाढूंगा ने 2-1 के सेट से कड़े मुकाबले में दिगालीचौड़ स्पोर्ट्स क्लब को पराजित कर ट्राफी में कब्जा कर लिया। विजेता टीम के मनोज रावत, एवं मान सिंह रावत का खेल काफी सराह गया। प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय की दो टीमों ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ सुधाकर जोशी पूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र बिष्ट, बृजेश सिंह , जीवन चंद्र राय, भुवन अधिकारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कमांडेंट ने विजेता व उपविजता टीम को एस०एस० बी० की ओर से पुरस्कृत कर सम्मानित किया तथा सभी खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!