Saturday, 07 November 202608:10:13 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

लक्ष्य पूर्ति के साथ धरातल पर हो विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन : सचिव।

January 30, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत 29 जनवरी! जिला सभागार चंपावत में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनपद में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मनरेगा, एन आर एल एम, रीप, आरबीआई , डीडीयूजीकेवाई, पीएमजेएसवाई के अंतर्गत संचालित विकास कार्यो की समीक्षा सचिव ग्राम्य विकास द्वारा वर्चुअल मीट के माध्यम से की गई। समीक्षा बैठक में सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा द्वारा समस्त सीडीओ को समय लक्षित कार्यो को शतप्रतिशत पूर्ण करने के साथ ही धरातल पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व प्रबंधन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में , जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला प्रबंधक ग्रामोत्थान शुभंकर झा, डीपीएम डीडीयूजीकेवाई सूर्यकांत, आरबीआई इंक्यूबेशन मैनेजर पंकज बिष्ट, पीएमजीएसवाई प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!