Friday, 06 November 202608:12:40 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री समेत तमाम लोगों ने दी है अपनी शोक संवेदना|

January 13, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट| नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व- चेतराम ओली क़ी धर्मपत्नी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता दीपक ओली की माता तथा सबके दुख सुख में साथ देने वाली बची आमा नहीं रही| वह अपने पीछे भरा पूरा संपन्न परिवार छोड़ गई है| उनके निधन का समाचार मिलते ही लोगों का रुख उनके सिडरवैली स्थित आवास होने लगा|आज बची आमा का रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दी| उनके पुत्र प्रकाश, कैलाश, हरीश, दीपक, भतीजे अमित एवं पौत्र अंशु व गोलू ने चिता को मुखानि दी| सदा निरोगी रहने वाली बचीआमा कि विशेषता यह थी क़ी वह दूसरों की खुशी में ही अपनी खुशी तलाशती थी| उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी,केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा,भाजपा प्रदेश अध्यक्षएवं सांसद, महेंद्र भट्ट, महामंत्री आदित्य कोठारी, संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवती , काबिना मंत्री रेखा आर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महरा, जिला पंचायत की प्रशासक ज्योति राय, पूर्व पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा,भूपाल सिंह मेहता, एडवोकेट नवीन मुरारी, समेत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है|

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!