Friday, 06 November 202609:38:22 PM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पिथौरागढ़: घूमने आए पर्यटकों पर सूअर का वार, बचाव के लिए आगे आए SSB के जवान,17 घंटे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

January 9, 2025   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

पिथौरागढ़ । सीमा चौकी बलुवाकोट 55वी वाहिनी ssb के कार्य क्षेत्र के अंतर्गत घूमने आए 3 पर्यटकों पर सूअर ने अचानक से वार कर दिया! जी हां यह घटना नालालेख नामक स्थान पर हुई । बताया जा रहा है घूमने आए पर्यटक यूटूबर है और और थाना बलुवाकोट के पय्यापौड़ी क्षेत्र के ऊपर लगभग 10 किलोमीटर के पैदल ट्रैक में घूमने गए थे। जहां अचानक से जंगली सूअर ने वार कर दिया। घायल व्यक्तियों का नाम रिचर्ड आर सिंह, पवन सामंत है जो की अल्मोड़ा के निवासी हैं वही एक घायल का नाम पवन बोरा है और वह कनार थाना जौलजीवी के रहने वाले हैं।जानकारी के मुताबिक जंगली सूअर के हमले में घूमने आए पर्यटक रिचर्ड आर सिंह के पैरों एवं हाथ में काफी घाव हो गए हैं। जैसे ही इस घटना की जानकारी एसडीएम धारचूला को मिली एसडीएम द्वारा शीघ्र 55वी वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट आशीष कुमार को दी गई, और रेस्क्यू का निवेदन किया गया जिसके बाद ssb के जवान, घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। लेकिन नालालेख तक पैदल रास्ता होने के कारण लगभग 3:30 घंटे तक रेस्क्यू टीम पैदल चली और 5:00 बजे के समीप सभी घटना स्थल पर पहुंचे और घटना स्थल पर ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया उसके बाद घायलों को लगभग 10 किलोमीटर पहाड़ में बर्फ के रास्ते कंधे पर लिटरेचर रखकर पैदल लाया गया। यह ऑपरेशन SSB के जवानों के द्वारा लगभग 15 से 17 घंटे तक चलाया गया।और सड़क पर पहुंचते ही घायलों को एंबुलेंस के सहारे पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। इस ऑपरेशन में SSB के इंस्पेक्टर गणेश सिंह, एस. आई. रंजीत बिष्ट,ए‌. एस.आई वीरेंद्र सिंह, CT Baraiya प्रवीण, नीरज कुमार, विनायक, मंजीत सिंह,व ग्रामीणों में योगेश्वर सिंह, वीरेंद्र सिंह ,केसर सिंह ,भूप्पी सिंह मौजूद रहे।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!