Sunday, 08 November 202611:42:34 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

पिथौरागढ़: पहले दिया शादी का झांसा किया दुष्कर्म, और फिर पीड़िता की फोटो व वीडियो वायरल करने की दी धमकी।

December 6, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

पिथौरागढ़: थाना गंगोलीहाट में बीते 3 दिसंबर को नाकोट, गंगोलीहाट निवासी एक महिला द्वारा पुलिस को सूचना दी गई जिसमें एक उधम सिंह नगर निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झूठा झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया गया है । पीड़िता द्वारा शादी के लिए कहा गया तो आरोपी ने मना कर दिया साथ ही आरोपी द्वारा पीड़िता की निजी फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। जब इस बात की जानकारी पुलिस को मिली तो मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में थाना गंगोलीहाट में त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपी को उधम सिंह नगर जिले से बीएनएसएस की धारा 55 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!