Saturday, 07 November 202610:54:47 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

यूपीएस खराब होने से लोहाघाट डाकघर में लटके ताले दो दिन से जनता परेशान सभी जरूरी सेवाएं पड़ी ठप।

December 5, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

चंपावत:लोहाघाट के मुख्य डाकघर का यूपीएस खराब होने से पिछले दो दिनों से डाकघर में ताले लटके पड़े हुए है डाकघर की सभी महत्वपूर्ण सेवाएं ठप पड़ी हुई है जिस कारण दूर-दूर क्षेत्र से डाकघर में कार्य कराने आ रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र के लोगों ने बताया लोहाघाट मुख्य डाकघर में तकनीकी खामी के चलते सभी सेवाएं बाधित हो चुकी हैं लोग काफी दूर-दूर से पैसा खर्च कर यहां अपना कार्य कराने आ रहे हैं पर कोई कार्य नहीं हो पा रहा है लोगों ने कहा शादी का सीजन चल रहा है पर डाकघर से पैसे तक नहीं निकल पा रहे हैं लोग जरूरी डॉक तक नहीं भेज पा रहे हैं लोगों ने डाक विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द यूपीएस ठीक कर लोगों को राहत देने की मांग की है वही डाकघर लोहाघाट के पोस्ट मास्टर मनोज तड़ागी व डाक निरीक्षक हेमचंद्र आर्य ने बताया सोमवार की सुबह अचानक डाकघर का यूपीएस खराब हो गया जिस कारण सभी सिस्टम फेल हो गए हैं जिसके चलते सभी सेवाएं बाधित हो चुकी हैं उन्होंने बताया स्थानीय स्तर पर यूपीएस को ठीक कराने का प्रयास किया गया पर यूपीएस ठीक नहीं हो पाया उन्होंने बताया उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है जल्द हल्द्वानी से तकनीकी कर्मचारी आकर यूपीएस को ठीक करेंगे इसके बाद सेवाएं सुचारू हो पाएंगी फिलहाल अधिकारी सेवाएं कब तक शुरू होगी इस बारे में कुछ ठीक से नहीं बता पा रहे हैं लेकिन लोहाघाट डाकघर में कार्य न होने से जनता काफी परेशान चल रही है प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेना चाहिए।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!