Saturday, 07 November 202611:22:52 AM
Advertisement
Advertisement
उत्तराखंड

चालक की गहन सूझबूझ से रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बची बाल – बाल ।

November 7, 2024   ·   Jeewan Bisht
WhatsApp ShareFacebook

लोहाघाट। मौलेखाल में हुई भीषण बस दुर्घटना में मारे गए निर्दोष लोगों की चिताओं की आग शांत भी नहीं हो पाई थी कि लोहाघाट डिपो की लोहाघाट से हल्द्वानी जाने वाली नियमित बस सेवा का प्रेशर पाइप फटने से बस का ब्रेक फेल हो गया। जिससे उसमें सवार 28 यात्रियों के होश उड़ाने के साथ उनकी चीख पुकारे निकलने लगी‌। बस चालक की सूझबूझ से सभी यात्री मौत के मुंह में जाने से बच गए। लोहाघाट डिपो की बस नंबर यूके 07 पीए 2812 स्वाला कोट अमोडीं के पास पहुंची तो बस का प्रेशर पाइप फट गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर ढलान में दौड़ने लगी। बस चालक नारायण दत्त की गहन सूझबूझ के कारण उन्होंने बस को गहरी खाई में जाने से बचाकर नाली में डाल दी जिससे बस रुक गई रोडवेज के एआरएम नीरज वर्मा के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं तथा किसी को कोई चोट नहीं आई है।
उधर उधर रोडवेज के लोहाघाट डिपो में 75 फिसदी खराब बसे होने के कारण यहां हर वक्त दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। लोग इन जानलेवा बसों में सफर करने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्रीय लोग यहां लंबे समय से 25 नई बसों की डिमांड करते आ रहे हैं लेकिन इसके एवज में मात्र पांच बसे ही मिली है। डिपो कार्यशाला में कल पुर्जों एवं कुशल मैकेनिक ना होने के कारण बसों का सही रखरखाव नहीं हो पा रहा है। केवल जुगाड़ लगाकर ही बसों को सड़क में उतर जा रहा है जिससे लोग बेहद गुस्साए हुए हैं।

WhatsApp ShareFacebook
error: Content is protected !!